रांची, खूंटी समेत झारखंड के 6 जिलों में थोड़ी देर में होगी वर्षा, वज्रपात की भी आशंका

झारखंड में गर्मी अपने चरम पर है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. राजधानी रांची का पारा भी 40 डिग्री के पार हो गया है. भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के लोगों को आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather Alert: भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के कई जिलों में थोड़ी देर में वर्षा होने वाली है. राजधानी रांची समेत कम से कम 6 जिलों में वर्षा का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए इन 6 जिले के लोगों को बेहद सतर्क और सावधान रहना होगा.

इन जिलों में होगी बारिश

रांची के एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ घंटों में वर्षा होगी. वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. वर्षा और वज्रपात के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें

खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गयी है. मौसम केंद्र रांची ने हर बार की तरह इस बार भी कहा है कि जब मौसम खराब हो जाये, तो घर से बाहर न निकलें. किसान अपने खेतों की ओर न जायें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के किसी पोल के आसपास हैं, तो वहां से दूर चले जायें.

झारखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचा

बता दें कि झारखंड में गर्मी अपने चरम पर है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. राजधानी रांची का पारा भी 40 डिग्री के पार हो गया है. भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के लोगों को आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम केंद्र रांची ने 26 मई 2023 तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

22 से 26 मई तक बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर लू की स्थिति के बीच मौसम केंद्र ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा है कि 22 मई से 26 मई 2023 के बीच राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. मौसम बदलने पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: इस बार देर से दस्तक देगा झारखंड में मॉनसून, जानें इस साल कैसी होगी बारिश

23 मई को झारखंड के कुछ इलाकों में चलेगी लू

मंगलवार यानी 23 मई को झारखंड के कई इलाकों में लू की स्थिति देखी जा सकती है. वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में लोगों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. 25 और 26 मई को 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >