18 मार्च से फिर शुरू होगा झारखंड में बारिश का दौर, जानें रांची में कितने दिन होगी वर्षा

rain starts in jharkhand again from 18 march. रांची : झारखंड में बुधवार (18 मार्च, 2020) से फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. यह दौर 22 मार्च तक जारी रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह बात कही गयी है. मौसम विभाग ने सोमवार (16 मार्च, 2020) को जारी अपने पूर्वानुमान में हा है कि मंगलवार का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित जिलों में एक-दो जगहों पर वर्षा की संभावना है.

रांची : झारखंड (Jharkhand) में बुधवार (18 मार्च, 2020) से फिर से बारिश (Rain) का दौर शुरू होने वाला है. यह दौर 22 मार्च तक जारी रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह बात कही गयी है. मौसम विभाग ने सोमवार (16 मार्च, 2020) को जारी अपने पूर्वानुमान में हा है कि मंगलवार का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित जिलों में एक-दो जगहों पर वर्षा की संभावना है.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 मार्च को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भाग के कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे और हल्के दर्जे की बारिश होगी. 20 मार्च को राज्य के कई जिलों में मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है, तो 21 मार्च को उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भाग में स्थित जिलों में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा होगी. रविवार (22 मार्च, 2020) को झारखंड के दक्षिणी भाग में एक-दो जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा होगी.

राजधानी रांची (Ranchi) में 16 से 18 मार्च तक आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क (Dry Weather) रहेगा. 19 और 20 मार्च को एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद 21 और 22 मार्च को फिर मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, इन दो दिनों में भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड राज्य में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 10.4 मिलीमीटर वर्षा रांची में दर्ज की गयी. रांची का ही तापमान (Temperature) सबसे कम रहा. यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सर्वाधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा (Chaibasa) में दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटे दौरान रांची के मांडर में 10.4 मिलीमीटर, सिकिदिरी में 9.8 मिलीमीटर, संथाल परगना के जामताड़ा में 7.4 मिलीमीटर, दुमका में 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई. गुमला में 5.8 मिलीमीटर, पालकोट में 4.8 मिलीमीटर, कुड़ू में 4.6 मिलीमीटर, ओरमांझी में 3.6 मिलीमीटर, टुंडी में 3.2 मिलीमीटर, हिंदगीर में 1.2 मिलीमीटर और कोनार में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >