तमाड़ में इस सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं! गड्ढों में भर रहा बारिश का पानी

रांची-टाटा मार्ग पर रायडीह फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है. बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. एनएचएआई ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन.

तमाड़. रांची-टाटा मार्ग स्थित रायडीह मोड़ तमाड़ फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की स्थिति पिछले कई वर्षों से जर्जर बनी हुई है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण आए दिन मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं. सर्विस रोड की बदहाली से टेम्पो चालकों को भी परेशानी हो रही है. गहरे गड्ढों में टेम्पो के पहिए फंस जाते हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत कर वाहनों को बाहर निकाला जाता है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

ये भी पढ़ें: हर रोज एक बाइक चोरी करता था मास्टरमाइंड, 8 गिरफ्तार; रांची में ऐसे चलता था चोरी का खेल

आज ही होगा स्थल का निरीक्षण : प्रोजेक्ट डायरेक्टर

सर्विस रोड की जर्जर स्थिति की जानकारी प्रभात खबर के पत्रकार ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार को दी. जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि आज ही स्थल का निरीक्षण किया जायेगा और रायडीह फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की स्थिति को तत्काल दुरुस्त कराया जायेगा. प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों को सड़क की स्थिति में जल्द सुधार की उम्मीद जगी है. लोगों ने एनएचएआई से सड़क की मरम्मत में किसी तरह की देरी नहीं करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50% सीट आरक्षण खत्म, नामांकन में बड़ा असर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >