Political news : पेसा कानून के नाम पर रघुवर दास कर रहे राजनीति : रामदास सोरेन

मंत्री बोले- जब बीजेपी की सरकार थी, तो क्यों नहीं लागू किया पेसा कानून.

रांची/जमशेदपुर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पेसा कानून के लिए गंभीर है. सरकार गठन के बाद से ही पेसा कानून को धरातल पर उतारने की दिशा में पहल कर दी गयी है. पेसा कानून में कई त्रुटियां हैं. उन त्रुटियों को दूर कर पेसा कानून को लागू कर दिया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने स्थानीय परिसदन में बातचीत के दौरान कही. शिक्षा मंत्री ने कहा कि रघुवर दास पेसा कानून के नाम पर राजनीति कर रहे हैं.

भाजपा का हल्ला बोल अब नहीं चलेगा

बीजेपी ने झारखंड में 15-16 साल तक राज किया. उस वक्त भाजपा को पेसा कानून लागू कर देना चाहिए था, लेकिन चूंकि उनको तो केवल राजनीति करनी है. जनहित में तो कुछ करना ही नहीं है. अब जब भाजपा सत्ता से बाहर हो गयी है, तो हल्ला कर रही है. पेसा कानून को लागू करने की बात मुखर होकर उठा रही है. भाजपा का अब हल्ला बोल नहीं चलेगा. वह फिर से सत्ता में आने का सपना देखना छोड़ दे. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि राज्य सरकार दबाव में आकर अनान-फनान में पेसा कानून को लागू करे और उसमें कोई त्रुटि रह जाये, ताकि उसे राजनीति करने के लिए मुद्दा मिल जाये. राज्य सरकार आम सहमति से त्रुटि दूर कर पेसा कानून को लागू करने की पक्षधर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >