रांची: मदन सेन कुजारा के समर्थन में एकजुट पंजाबी-हिंदू बिरादरी, कई नेताओं ने वापस लिया नामांकन

Punjabi Hindu Biradari: पंजाबी हिंदू बिरादरी के आगामी चुनावों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने मदन सेन कुजारा को अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया. कई उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेकर उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता बढ़ाने की बात कही.

Punjabi Hindu Biradari: रांची- पंजाबी हिंदू बिरादरी के आगामी चुनावों को लेकर आज बिरादरी के प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ सदस्यों एवं युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर टीम मदन सेन कुजारा द्वारा आने वाले वर्षों में पंजाबी हिंदू बिरादरी की बेहतरी, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा युवा सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मदन सेन कुजारा जी को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया. मदन सेन कुजारा रांची शहर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यवसायी हैं, जिन्होंने वुल हाउस के माध्यम से व्यापार जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है तथा लंबे समय से सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं.

बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने एकमत होकर मदन सेन कुजारा जी को अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया तथा हर्ष एवं उत्साह के साथ उनके नेतृत्व में बिरादरी को नई दिशा देने की बात कही.

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए संजय मिनोचा एवं संदीप नाग पाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन दोनों उम्मीदवारों ने समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने नामांकन वापस लेने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे युवा शक्ति के रूप में मदन सेन कुजारा जी के साथ मिलकर कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. दोनों ने मदन सेन कुजारा जी को अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया.

इस अवसर पर विजय खन्ना, हरीश बुद्धिराजा, अनिल सुनेजा, राकेश जग्गी, नितीश भाटिया, हर्ष गक्खड़, अतुल भाटिया, प्रमोद नारंग, संगीता कुजारा टाक, विजय मिनोचा, पूनम आनंद, रंजीत गुप्ता,दीपक किंगर ,दीपक गक्खर,अतुल गेरा सहित पंजाबी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >