पुलिस ने गिरफ्तार निशा भगत को बेल बांड पर छोड़ा

कांके पुलिस ने थाना क्षेत्र के हुसीर से गिरफ्तार नेत्री निशा भगत को गुरुवार देर रात बेल बांड पर छोड़ दिया.

प्रतिनिधि, कांके.

कांके पुलिस ने थाना क्षेत्र के हुसीर से गिरफ्तार नेत्री निशा भगत को गुरुवार देर रात बेल बांड पर छोड़ दिया. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस उन्हें दया दृष्टि पर छोड़ी है. उनका अपराध उतना बड़ा नहीं था. बताते चलें कि हुसीर मौजा में एसडीओ कोर्ट से भवन निर्माण कार्य पर रोक लगे होने के बावजूद नेत्री निशा भगत, बुधनी देवी उर्फ भक्ताइन के पक्ष सेे छत ढलवाने पहुंची थी. उसके बाद उन्हें कांके पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि अंचल निरीक्षक चितरंजन टुडू ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि जब कांके पुलिस, सीओ, सीआइ कार्य रोकने पहुंचे ,तब निशा भगत व उनके समर्थकों ने पुलिस को गाली-गलौज करने, उनके विरुद्ध एक पक्ष को उकसाने, सरकारी काम में बाधा डालने, टांगी, तलवार, ईंट, पत्थर से पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप है. घटनास्थल से पुलिस तलवार, लाठी, डंडा, हाॅकी स्टीक आदि जब्त की है. मामले में बंधना उरांव, बुधनी देवी, विजय उरांव, अघनु उरांव, भीम उरांव, चानक उरांव, पोकली उरांइन सहित 12 लाेगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर खतियानी मालिक बुजुर्ग सुकरा उरांव ने बुधनी देवी, निशा भगत सहित पांच लोगों पर मारपीट करने की प्राथमिकी करायी है. सुकरा ने बताया कि मारपीट में उसके सिर व हाथ में चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >