प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026: मेधावी स्टूडेंट्स होंगे सम्मानित, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

Ranchi News: प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इच्छुक छात्र आर्टिकल में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं.

Ranchi: प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स आवेदन करते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य डीटेल सही तरीके से दर्ज कर भाग ले सकते हैं. 

अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट जैसा ऐप स्क्रीन पर प्रतिभा सम्मान दिखेगा, यहाँ रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें.

  • ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट जैसा यहाँ मोबाइल नंबर भर कर कंटिन्यू ( continue ) करें |
  • इसमें मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. 
  • ओटीपी दर्ज करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा. 
  • फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें. 
  • आपको अपनी मार्कशीट की कॉपी अपलोड करना होगा. 
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड: 10वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. 12वीं (सभी संकाय) में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. 

झारखंड बोर्ड: 10वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक और 12वीं (सभी संकाय) में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें…

JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क

रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >