रांची. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अशोक नगर सब-स्टेशन और रातू रोड-पिस्का मोड़ फीडर में निर्धारित कार्य के कारण संबंधित इलाकों में बिजली कटौती की जायेगी.
अशोक नगर सब-स्टेशन में दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी बिजली
अशोक नगर सब-स्टेशन से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे गौरीशंकर नगर, न्यू एजी कॉलोनी डोरंडा, कडरू रेलवे स्टेशन, ओल्ड एजी कॉलोनी, न्यू एजी कॉलोनी कडरू, महावीर नगर, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी और एसपी कॉलोनी समेत संबंधित इलाकों पर असर पड़ेगा.
रातू रोड-पिस्का मोड़ फीडर में पांच घंटे बिजली कटौती
रातू रोड व पिस्का मोड़ फीडर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान इंद्रपुरी रोड नंबर छह, वृंदावन कॉलोनी और मधुकम समेत संबंधित इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी.
