आतंकवाद पर राजनीति! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के?

Politics on Terrorism: सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार करते हुए अजय साह ने झामुमो के बयान को राष्ट्र विरोधी करार दिया. कहा कि यह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लापरवाही का प्रतीक भी है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद झामुमो नेताओं ने एक बार भी आतंकवाद की निंदा नहीं की.

Politics on Terrorism: झारखंड में आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से पूछा है कि वे झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के? अजय साह ने झामुमो सरकार पर आतंकवाद को प्रश्रय देने का भी आरोप लगाया है. कहा है कि झामुमो के शासन में झारखंड आतंकवाद की प्रयोगशाला बन चुका है. यहां लगातार आतंकियों की गिरफ्तारी हो रही है.

अलकायदा के ट्रेनिंग मॉड्यूल का मास्टरमाइंड झारखंड से हुआ गिरफ्तार – साह

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी 2025 में अलकायदा के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल के मास्टरमाइंड डॉ इश्तियाक अहमद की गिरफ्तारी हुई. मई 2025 में इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य अम्मार यासिर को गिरफ्तार किया गया. हिज्ब उत-तहरीर, आईएसआईएस और लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े कई आतंकियों को भी झारखंड से गिरफ्तार किया गया.

झामुमो का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लापरवाही का प्रतीक – अजय साह

सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार करते हुए अजय साह ने झामुमो के बयान को राष्ट्र विरोधी करार दिया. कहा कि यह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लापरवाही का प्रतीक भी है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद झामुमो नेताओं ने एक बार भी आतंकवाद की निंदा नहीं की. सरकार के एक मंत्री ने एक आतंकी को ‘बालक’ बताकर परोक्ष रूप से उसका बचाव किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘झामुमो सरकार में बढ़ रहा है आतंकियों का मनोबल’

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो शासन में आतंकियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि झारखंड में कई बार पाकिस्तान के झंडे लहराये गये और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी हुई. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मोहम्मद नौशाद ने लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन किया और रांची के एक युवक ने तो भारत को ‘गजवा-ए-हिंद’ की धमकी दे डाली.

सेना और देश के समर्थन में तिरंगा लहराने से झामुमो को होती है ‘पीड़ा’ – भाजपा

अजय साह ने कहा कि सेना और देश के समर्थन में जब भाजपा तिरंगा लहरा रही है, तो झामुमो को इससे ‘पीड़ा’ होती है. झामुमो फिलीस्तीन के झंडे को देखकर खुश होती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि झामुमो में कांग्रेस की आत्मा प्रवेश कर चुकी है. अब ये दोनों पार्टियां देशहित की बजाय पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें

26 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? रसोई गैस कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा, यहां देखें

Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

Naxal Encounter: लातेहार में नक्सल कमांडर मनीष का ‘द एंड’, CRPF हमलों के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मार गिराया

एक्शन मोड में लातेहार पुलिस, 5 लाख के इनामी माओवादी मनीष यादव को किया ढेर, 10 लाख का इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >