खलारी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.
प्रतिनिधि, खलारी.
खलारी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. जिसमें डीएसपी ने सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी से बारी-बारी से अपराध व थाना में दर्ज कांडों की जानकारी ली. उन्होंने सभी मामलों का त्वरित कार्य करने को कहा. साथ ही सभी थानों में लंबित कांडों, आर्म्स एक्ट के सभी आरोपी का सत्यापन का कार्य करने, थाना क्षेत्र के फरार व दागियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गयी. डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र के उग्रवादी व अपराधी गतिविधि के विरुद्ध दो टीमों का गठन किया गया है. उसके लिए पुलिस को लगातार छापामारी व गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. सभी थानाें में पुलिस जनता से अच्छा से व्यवहार करें. अपने-अपने थाना क्षेत्र में बच्चों व महिलाओं का मामला आने पर त्वरित कार्रवाई करें. दिवा, संध्या व रात्रि गश्त करने, दोपहिया वाहनों सहित अन्य संदिग्ध वाहनों की जांच करने को कहा. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से किसी भी तरह के संदिग्ध लोग दिखे तो तुरंत पुलिस को सुचित करने की अपील की. कहा कि अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में इंस्पेक्टर सह खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, मांडर इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा, बुढ़मू के थाना प्रभारी नवीन शर्मा, चान्हो के थाना प्रभारी टिंकू रजक, ठाकुरगांव के थाना प्रभारी शुभम कुमार, मांडर सब इंस्पेक्टर रंजीत किशोर उपस्थित थे.
पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक
06 खलारी 05, समीक्षा बैठक करते डीएसपी रामनारायण चौधरी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.