पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के एक मामले के नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया.

मांडर.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के एक मामले के नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार नितेश गोप पिता धाना गोप बेड़ो का रहनेवाला है. उसके विरुद्ध थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप को लेकर नौ मार्च को मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह मैट्रिक में पढ़ती थी और नाबालिग थी, तब से ही नितेश गोप शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है. इधर एक महीना पहले फरवरी माह में भी उसने घर में घुसकर और हथियार का भय दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और शादी की बात करने पर उसे धमकाया और जाति सूचक गालियां भी दी. पीड़िता की प्राथमिकी के आधार पर नितेश गोप पर पोक्सो व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एक्ट भी लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >