तुपुदाना ओपी क्षेत्र के भगवान होटल के पीछे गत नौ जुलाई को नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने रविवार को रातू के काठीटांड़ से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन आरोपियों गणेश बैठा, कुणाल उरांव और ऋतिक उरांव को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि पांच नाबालिग आरोपियों को प्रोबेशन होम भेजा गया है. इस मामले में इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
दो दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
ज्ञात हो कि दो नाबालिग लड़कियों का नौ जुलाई को अपहरण किया गया था और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर आरोपी भाग गये थे. उसके बाद दूसरे आरोपियों ने उन दोनों के साथ 10 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म किया.
पूछताछ में सामने आया पूरा घटनाक्रम
इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए छह आरोपियों में चार बालिग और दो नाबालिग थे. पूछताछ में सभी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को उठा कर स्मार्ट सिटी घूमने ले गये थे और भगवान होटल के पीछे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था. उसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर वे भाग गये थे. इसके बाद 10 जुलाई को दूसरे आरोपियों ने इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया. तब एक पीड़िता ने वहां से भाग कर पुलिस को सूचना दी थी.
ये भी पढ़ें: सरायकेला में कुदरत का कहर: मां की मौत के बाद अब बेटी को भी लील गया ठनका, 2 की मौत 5 घायल
ये भी पढ़ें: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में
