Ranchi News: गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों की खैर नहीं, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई, देखें VIDEO

Ranchi News: रांची में गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोगों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस अब सख्त रवैया अपना रही है. रांची ट्रैफिक पुलिस ने इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Ranchi News: राजधानी रांची में गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों की अब खैर नहीं है. ऐसे लोगों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस अब सख्त रवैया अपना रही है. राजधानी की सड़कों पर रांची ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चला रही है. इस दौरान गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

रांची की सड़कों पर विशेष अभियान

आज 20 अगस्त की सुबह रांची यातायात पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की गयी. साथ ही गाड़ियों एक शीशे पर लगे ब्लैक फिल्मों को भी हटाया गया. ट्रैफिक पुलिस ने रांचीवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म न लगाने की अपील की है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

ब्लैक फिल्म लगाना प्रतिबंधित

मालूम हो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना भारत में प्रतिबंधित है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, किसी भी वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म या किसी भी प्रकार की फिल्म लगाना अवैध है. ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस जुर्माना लगा सकती है और फिल्म को हटाने का आदेश भी दे सकती है.

इसे भी पढ़ें

VIRAL VIDEO: देवघर में युवक ने बनाया मसाज लेती महिला का वीडियो, जमकर हुआ बवाल

खबर का असर: प्रभात खबर में छपी बस स्टैंडों की बदहाली की खबर, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, आज सुनवाई

Festival Special Train: कई राज्यों से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >