PM Modi Jharkhand Visit: झामुमो, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व-मोदी

PM Modi Jharkhand Visit: बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर हैं. गढ़वा में चुनावी सभा के बाद पीएम चाईबासा पहुंचे. पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
4:18 PM. 4 Nov 24 4:18 PM. 4 Nov

झामुमो, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व

झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है. घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं. अदालत में भी इन्होंने झूठ बोल दिए. आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. रोटी, बेटी और माटी की पुकार को याद रखिए और झारखंड की पहचान बचाइए. झारखंड में एनडीए की सरकार बनाइए. आदिवासी बेटियों के नाम जमीन करने के लिए कानून बनाया जाएगा.

4:13 PM. 4 Nov 24 4:13 PM. 4 Nov

आदिवासी समाज को और बनाया जाएगा मजबूत

प्रधानमंत्री ने चाईबासा में कहा कि धान का एमएसपी 3100 रुपए होगा. किसानों को ये जानकारी दे दीजिए. पंचायतों को और सशक्त किया जाएगा. आदिवासी समाज को और मजबूत बनाया जाएगा. बीजेपी ने इसके लिए अगल मंत्रालय बनाया. कांग्रेस ने तो इसकी जरूरत भी नहीं समझी. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना और पीएम जनमन योजना पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा.

4:08 PM. 4 Nov 24 4:08 PM. 4 Nov

युवाओं को नौकरी नहीं दी, पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया-मोदी

झारखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार ने नौकरी तो नहीं दी, लेकिन पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया. पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. तीन लाख निष्पक्ष भर्ती करायी जाएगी.

4:04 PM. 4 Nov 24 4:04 PM. 4 Nov

दीदी गोगो योजना से हर माता-बहन को हर महीने 2100 रुपए

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया है. दीदी गोगो योजना की घर-घर चर्चा है. हर माता-बहन ने इसे गले लगाया है. इसने नयी ऊर्जा भर दी है. हर महीने 2100 रुपए आएंगे. 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है.

4:00 PM. 4 Nov 24 4:00 PM. 4 Nov

झामुमो ने चंपाई सोरेन को किया अपमानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया. उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया. ये आदिवासी का अपमान नहीं है. झामुमो और कांग्रेस को महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं. सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया है. आपको अच्छे से मालूम है. एक कांग्रेस नेता ने इन्हें अपमानित किया है. इसके बाद भी झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा.

3:57 PM. 4 Nov 24 3:57 PM. 4 Nov

बीजेपी ने देश को दी पहली महिला राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ने आदिवासियों का सम्मान किया है. इन्हें कई अहम जिम्मेदारी दी गयी है. एक तरफ जहां राज्य की बागडोर उन्हें सौंपी गयी है, वहीं कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है. कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया. बीजेपी ने देश को पहली महिला राष्ट्रपति दी है.

3:54 PM. 4 Nov 24 3:54 PM. 4 Nov

पीएम मोदी ने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर किया जोरदार हमला

पीएम मोदी ने झामुमो, राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो झारखंड के विरोधी थे, आज उनकी गोद में झामुमो बैठ चुका है. कांग्रेस आदिवासी विरोधी रही है. इसी कांग्रेस के सहारे झामुमो सरकार चला रहा है. सत्ता के लिए उसने इनसे गले मिला गया.

3:50 PM. 4 Nov 24 3:50 PM. 4 Nov

हो भाषा को मिलेगा उचित सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि हो भाषा को उचित सम्मान मिलेगा.

3:49 PM. 4 Nov 24 3:49 PM. 4 Nov

रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में एनडीए की सरकार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोटी, बेटी और माटी की पुकार है. झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएं. बीजेपी ने रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया है. बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को बीजेपी ने ही जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. इनकी 150 जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी.

3:44 PM. 4 Nov 24 3:44 PM. 4 Nov

पीएम मोदी बोले, झारखंड के विकास के लिए एनडीए समर्पित

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए एनडीए पूरी निष्ठा और सेवाभाव से समर्पित है. चाईबासा में जनता-जनार्दन का स्नेह, जोश और जुनून अभिभूत करने वाला है.

3:25 PM. 4 Nov 24 3:25 PM. 4 Nov

गढ़वा जनसभा के बाद चाईबासा में पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं. गढ़वा में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे चाईबासा पहुंचे. यहां से वे हुंकार भरेंगे.

3:13 PM. 4 Nov 24 3:13 PM. 4 Nov

Pm Modi Chaibasa Visit Live : पीएम मोदी पहुंचे चाईबासा

पीएम मोदी चाईबासा पहुंचे चुके हैं. थोड़ी देर बाद वे जनता को संबोधित करेंगे. सभा स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. सभी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब हैं. सुऱक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

2:08 PM. 4 Nov 24 2:08 PM. 4 Nov

पीएम मोदी गया के लिए हुए रवाना, थोड़ी देर बाद रांची से जाएंगे चाईबासा

पीएम मोदी गढ़वा से गया के लिए रवाना हो गये. गया से वापस वे रांची आएंगे. इसके बाद वे रांची से चाईबासा जाएंगे.

1:51 PM. 4 Nov 24 1:51 PM. 4 Nov

1:50 PM. 4 Nov 24 1:50 PM. 4 Nov

पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी को सुनने के लिए चाईबासा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से सभा स्थल पर तैनात हैं. हालांकि, कई लोगों का आगमन अब भी जारी है. सड़कों में अन्य दिनों के मुकाबले हलचल तेज हैं.

1:48 PM. 4 Nov 24 1:48 PM. 4 Nov

पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी को सुनने के लिए चाईबासा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से सभा स्थल पर तैनात हैं. हालांकि, कई लोगों का आगमन अब भी जारी है. सड़कों में अन्य दिनों के मुकाबले हलचल तेज हैं.

1:47 PM. 4 Nov 24 1:47 PM. 4 Nov

पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी को सुनने के लिए चाईबासा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से सभा स्थल पर तैनात हैं. हालांकि, कई लोगों का आगमन अब भी जारी है. सड़कों में अन्य दिनों के मुकाबले हलचल तेज हैं.

1:27 PM. 4 Nov 24 1:27 PM. 4 Nov

Pm Modi Chaibasa Visit Live: पीएम मोदी थोड़ी देर में चाईबासा के लोगों को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी का संबोधन समाप्त हो चुका है. थोड़ी ही देर में वे चाईबासा के लोगों को संबोधित करेंगे. जहां सभा स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है.

1:01 PM. 4 Nov 24 1:01 PM. 4 Nov

Pm Modi Chaibasa Visit Live: पीएम मोदी थोड़ी देर में चाईबासा के लोगों को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी का संबोधन समाप्त हो चुका है. थोड़ी ही देर में वे चाईबासा के लोगों को संबोधित करेंगे. जहां सभा स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है.

12:53 PM. 4 Nov 24 12:53 PM. 4 Nov

पीएम मोदी का ऐलान- बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में मनायी जाएगी

पीएम मोदी ने गढ़वा की धरती से ऐलान किया है कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनायी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जहां जहां भी बीजेपी, आजसू, जदयू और लोजपा के उम्मीदवार खड़े हैं उन सभी को भारी मतों से विजयी बनाएं.

12:44 PM. 4 Nov 24 12:44 PM. 4 Nov

पीएम मोदी ने बंग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने बंग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि जब हाईकोर्ट में ये बात सामने आयी तो इन्होंने घुसपैठ होने की बात मानी नहीं. इससे पता चलता है कि सरकारी तंत्र में ही घुसपैठ हो गया. अगर अभी इसे नहीं रोका गया तो आदिवासियों की जनसंख्या सिकुड़ जाएगी.

12:34 PM. 4 Nov 24 12:34 PM. 4 Nov

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सांसद सभी भ्रष्टचार में लिप्त हैं. यहां के सांसद के ठिकानों से नोटों के पहाड़ मिले. इन्होंने तो आपके पानी के नल तक को नहीं छोड़ा. इन्होंने केंद्र सरकार द्वारा भेजे गये पैसे को अपने जेब में भर लिया.

12:28 PM. 4 Nov 24 12:28 PM. 4 Nov

पीएम मोदी बोले- झामुमो, कांग्रेस और राजद की घोषणाओं में न फंसे

आज इनलोगों ने अफवाह फैलाने का धंधा बना रखा है. उनकी बातों में मत फंसना. उन्होंने जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पीएम किसान नीधि अफवाह फैलाने का काम किया. हमने अकेले गढ़वा के किसानों के खातों 6 सौ करोड़ रुपये भेजने का काम किया है. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने हिमाचल प्रदेश में तबाह करके रख दिया है. उन्होंने अपील की है कि इनके घोषणाओं के झांसे में न फंसे.

12:18 PM. 4 Nov 24 12:18 PM. 4 Nov

पीएम मोदी का ऐलान- 3 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा

पीएम मोदी ने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की है कि जो भी झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं उन्हें बीजेपी की सरकार आने के बाद पक्क मकान मिलेगा. उन्होंने झामुमो कांग्रेस और राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि उनलोगों ने युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया. उन्होंने पांच लाख रोजगार देने का किया तो जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया. उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार आने का बाद 3 लाख खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा. अभी हरियाणा के लोग जश्न मना रहे हैं क्योंकि बीजेपी ने सत्ता में आने के साथ ही 25 हजार लोगों को नौकरी दी है.

12:04 PM. 4 Nov 24 12:04 PM. 4 Nov

पीएम मोदी ने दिया नारा- रोटी माटी और बेटी की पुकार, झारखंड में बीजेपी एनडीए की सरकार

पीएम मोदी ने नारा दिया है कि रोटी माटी और बेटी की पुकार, झारखंड में बीजेपी एनडीए की सरकार. उन्होंने कहा कि जेएमएम की सरकार ने राज्य के विकास में रोड़े अटकाने का काम किया है. भाजपा सुरक्षा, समृर्द्धि की गारंटी है.

11:56 AM. 4 Nov 24 11:56 AM. 4 Nov

पीएम मोदी ने हर कार्यकर्ता को बूथ में जाकर मेहनत करने का आह्वान किया है

गढ़वा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो चुका है. उन्होंने स्थानीय भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की है. उन्होंने हर कार्यकर्ता को हर बूथ में जाकर मेहनत करने की अपील की है.

11:42 AM. 4 Nov 24 11:42 AM. 4 Nov

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गढ़वा में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. सभा स्थल पर जाने से पहले लोगों की गहन तलाशी के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है. मंच प्रदेश के आला नेता पहुंच चुके हैं. सभी प्रतीक्षा में बैठे हुए हैं.

11:34 AM. 4 Nov 24 11:34 AM. 4 Nov

पीएम मोदी ने जीत का किया दावा

पीएम मोदी ने गढ़वा और चाईबासा में सभा शुरू करने से पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर किया दावा है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि झारखंड की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है. लोकतंत्र के उत्सव में जोश और उत्साह से भरे इसी माहौल के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा में अपने प्रियजनों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा.

11:27 AM. 4 Nov 24 11:27 AM. 4 Nov

Pm Modi in Garhwa Live: प्रधानमंत्री मोदी आज चाईबासा और गढ़वा में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 4 नवंबर को गढ़वा पहुंच रहे हैं. वह गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को गढ़वा प्रखंड के चेतना स्थित कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील दिखा. एसपीजी समेत विभिन्न सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर विभिन्न सुरक्षा बलों से जुड़े पदाधिकारी रविवार को जांच व मुआयना करते दिखे. कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी तैयारी का जायजा लिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री चाईबासा में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

11:26 AM. 4 Nov 24 11:26 AM. 4 Nov

Pm Modi in Garhwa Live: प्रधानमंत्री मोदी आज चाईबासा और गढ़वा में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार(4 November) को गढ़वा पहुंच रहे हैं. वह गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को गढ़वा प्रखंड के चेतना स्थित कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील दिखा. एसपीजी समेत विभिन्न सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर विभिन्न सुरक्षा बलों से जुड़े पदाधिकारी रविवार को जांच व मुआयना करते दिखे. कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी तैयारी का जायजा लिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री चाईबासा में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

11:25 AM. 4 Nov 24 11:25 AM. 4 Nov

Pm Modi in Jharkhand Live: सुबह 11.20 बजे गढ़वा पहुंचेगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे गढ़वा पहुंचेंगे. कार्यक्रम स्थल के बगल में बनाये गये हेलीपैड पर पीएम का हैलीकॉप्टर उतरेगा. प्रधानमंत्री 11.30 बजे से 12.15 तक चेतना स्थित चुनावी सभा को संबाेधित करेंगे. दोपहर 12.25 बजे वह गढ़वा से वापस गया लौट जायेंगे.

11:18 AM. 4 Nov 24 11:18 AM. 4 Nov

Pm Modi Jharkhand Live: पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी के आगमन से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक दूर दूर से प्रधानमंत्री को सुनने आ रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है. हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं. सड़कों पर आम लोगों की गतिविधियां अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ी हुई है.

10:24 AM. 4 Nov 24 10:24 AM. 4 Nov
10:24 AM. 4 Nov 24 10:24 AM. 4 Nov

पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी के आगमन से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक दूर दूर से प्रधानमंत्री को सुनने आ रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है. हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं. सड़कों पर आम लोगों की गतिविधियां अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ी हुई है.

10:19 AM. 4 Nov 24 10:19 AM. 4 Nov

Pm Modi Jharkhand Live: पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी के आगमन से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक दूर दूर से प्रधानमंत्री को सुनने आ रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है. हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं. सड़कों पर आम लोगों की गतिविधियां अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ी हुई है.

9:17 AM. 4 Nov 24 9:17 AM. 4 Nov

प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी

प्रधानमंत्री मोदी के गढ़वा और चाईबासा जिला में कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. संबंधित रेंज डीआइजी की अनुशंसा पर कार्यक्रम को लेकर दोनों जिलों के लिए पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग 1500-1500 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है. इसके अलावा 200 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर एएसआइ के अलावा गढ़वा जिला के लिए 36 अतिरिक्त डीएसपी और चाईबासा के लिए 24 अतिरिक्त डीएसपी प्रदान किये गये हैं.

9:00 AM. 4 Nov 24 9:00 AM. 4 Nov

Pm Modi in Jharkhand Live: सुबह 11.20 बजे गढ़वा पहुंचेगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे गढ़वा पहुंचेंगे. कार्यक्रम स्थल के बगल में बनाये गये हेलीपैड पर पीएम का हैलीकॉप्टर उतरेगा. प्रधानमंत्री 11.30 बजे से 12.15 तक चेतना स्थित चुनावी सभा को संबाेधित करेंगे. दोपहर 12.25 बजे वह गढ़वा से वापस गया लौट जायेंगे.

7:32 AM. 4 Nov 24 7:32 AM. 4 Nov

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर गढ़वा में बनाया गया है आठ फीट ऊंचा मंच

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर गढ़वा में आठ फीट ऊंचा मंच का निर्माण किया गया है. यह 58 गुणा 56 फीट का है. लोगों के बैठने के लिए तीन पंडाल बनाये गये हैं. साथ ही छह अस्थायी शौचालय का भी निर्माण किया गया है. मुख्य पंडाल 430 गुणा 100 फीट का है. जबकि इसके लेफ्ट व राइट में भी 297 गुणा 100 फीट के दो पंडाल बनाये गये हैं. इसमें 30 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगायी गयी है. कार्यक्रम को लेकर करीब 15 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गयी है.

7:05 AM. 4 Nov 24 7:05 AM. 4 Nov

Pm Modi in Garhwa Live: प्रधानमंत्री मोदी आज चाईबासा और गढ़वा में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 4 नवंबर को गढ़वा पहुंच रहे हैं. वह गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को गढ़वा प्रखंड के चेतना स्थित कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील दिखा. एसपीजी समेत विभिन्न सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर विभिन्न सुरक्षा बलों से जुड़े पदाधिकारी रविवार को जांच व मुआयना करते दिखे. कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी तैयारी का जायजा लिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री चाईबासा में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >