पीएम मोदी को देश से मांगनी पड़ेगी माफी, झारखंड कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने क्यों कही ये बात?

Subodh Kant Sahai on ED summons to Jharkhand CM Hemant Soren|पार्टियों को पाला बदलने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है. यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. हमने अभी-अभी गणतंत्र दिवस मनाया है. लेकिन, जिस तरह से सरकारों को बदला जा रहा है, यह घातक है.

Subodh Kant Sahai on ED summons to Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बीच चिट्ठियों के आदान-प्रदान और हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के अधिकारियों के पहुंचने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और ईडी पर हमला बोला, तो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज नहीं तो कल माफी मांगनी पड़ेगी. सुबोधकांत सहाय ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मीडिया में यह खबर फैलाई गई कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोई अता-पता नहीं है. वह ट्रेसलेस हैं.

ढह गया है भारत का फेडरल स्ट्रक्चर

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत का फेडरल स्ट्रक्चर पूरी तरह से ढह गया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी होगी, क्योंकि इस लोकतंत्र में राज्यों की सरकारें बदली जा रहीं हैं. पैसे के दम पर सरकारें बदल रहीं हैं. पार्टियों को पाला बदलने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है. यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. हमने अभी-अभी गणतंत्र दिवस मनाया है. लेकिन, जिस तरह से सरकारों को बदला जा रहा है, यह घातक है.

Also Read: PHOTOS: हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की टीम, जमशेदपुर में झामुमो ने एनएच-33 को किया जाम
डर दिखाकर या पैसे के दम पर बदल रहीं सरकारें : सुबोधकांत सहाय

अगर डर दिखाकर या पैसे के दम पर सरकारों को बदला जाएगा, तो यह देश कैसे बचेगा. हमारा देश सहभागिता से चलता है. अगर पूरी शक्ति एक व्यक्ति के हाथ में आ जाएगी, अगर पूरा देश एक ही व्यक्ति चलाएगा, तो पूरा सिस्टम कोलैप्स कर जाएगा. संसद खत्म हो जाएगी, राज्य खत्म हो जाएंगे. मुझे नहीं मालूम वे कैसा देश बनाना चाहते हैं, इस देश को किस ओर ले जाना चाहते हैं. लेकिन, मैं इतना जरूर कहूंगा कि पीएम मोदी को एक दिन इसके लिए पछतावा होगा.

Also Read: हेमंत सोरेन की तरफ से ईडी को ई-मेल : 31 जनवरी को एक बजे आवास पर करें पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >