PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर झारखंड में मनेगा दीपोत्सव, 17 सितंबर से BJP का 'सेवा संकल्प अभियान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी झारखंड में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रदेश भर में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस (17 सितंबर) और सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी. 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरे राज्य में विभिन्न सामाजिक और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इस अभियान की औपचारिक घोषणा करते हुए पूरे रोडमैप का ब्योरा साझा किया. इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे.

हर घर और मंदिर में जलेंगे 'आशीर्वाद के दीप': आदित्य साहू

आदित्य साहू ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के हर घर के दरवाजे और मंदिरों में उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए 'आशीर्वाद के दीप' जलाए जाएंगे. इसके अलावा प्रत्येक सांगठनिक मंडल के एक-एक गांव को विशेष रूप से सजाया जाएगा और दीपोत्सव मनाया जाएगा. इसी दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे राज्य में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'कुंदन पहान बनाएं या गोली मार दें': 'भर्ती सुधार यात्रा' में जयराम के जबरा फैन ने सरकार को घेरा

1 महीने तक चलेंगे 25 विशेष कार्यक्रम: BJP प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एक माह के दौरान चित्र सेवा, सेवा स्मरण, आंगन मिलन सेवा, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जनसेवक महाकुंभ और हैकाथन जैसे कई नवाचारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 'सेवा के रंग' के तहत विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां बनाई जाएंगी, जबकि '25 साल 25 कहानियां' कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों पर आधारित कहानियां लिखकर जनता के बीच लाई जाएंगी. इन सभी अभियानों का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारना है.

आदित्य साहू बोले- 2014 के बाद देश में आया क्रांतिकारी बदलाव

प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे बिना थके, बिना रुके पिछले 25 वर्षों से देश के नागरिकों की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खुद गरीबी और कष्टों को झेला है, इसलिए वे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का दर्द समझते हैं. 2014 के बाद से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना जैसी ऐतिहासिक पहल से देश में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं. देश से आतंकवाद समाप्त हुआ है और सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है. गुजरात भूकंप के बाद पुनर्निर्माण से लेकर वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाने तक, पीएम मोदी ने अपनी नीति और नियत को साबित किया है."

ये भी पढ़ें: रांची पहुंची देवेंद्र नाथ महतो की व्यवस्था सुधार यात्रा, छात्र बोले- कोर्ट की मुहर लगने तक आंदोलन रहेगा जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >