रांची : पीएलएफआइ का नया अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा, झारखंड सहित छह राज्यों में संगठन का विस्तार

अधिकार की लड़ाई के लिए शस्त्र आंदोलन को तेज करने की बात कही गयी है. केंद्रीय कमेटी में हुई बैठक के संबंध में संगठन अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के हस्ताक्षर से विज्ञप्ति जारी किया गया है.

रांची : पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के केंद्रीय कमेटी की बैठक एक फरवरी को सारंडा क्षेत्र में हुई. इसकी अध्यक्षता कृष्णा यादव ने की. बैठक में मार्टिन केरकेट्टा को पीएलएफआइ का अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया. जबकि केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में कृष्णा यादव, जयप्रकाश यादव, महादेव मुंडा, अमृत होरो, अमर सिंह मुंडा, संतोष यादव, कमल पाहन, कृष्णा हांसदा, जोन मुंडा, शंकर मरांडी, कामदेव पासवान, नासिर अंसारी, संतोष उरांव, अरविंद घोष, शंकर महाकुड़ और महेश प्रजापति का चयन किया गया है. केंद्रीय कमेटी की बैठक में पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप (वर्तमान में जेल में) के बताये गये सिद्धांत को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही अधिकार की लड़ाई के लिए शस्त्र आंदोलन को तेज करने की बात कही गयी है. केंद्रीय कमेटी में हुई बैठक के संबंध में संगठन अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के हस्ताक्षर से विज्ञप्ति जारी किया गया है.

किसको किस प्रदेश का कमेटी सदस्य बनाया गया

-झारखंड स्टेट कमेटी सदस्य : कृष्णा यादव

-बंगाल स्टेट कमेटी सदस्य : अरविंद घोष व महेश प्रजापति.

-छत्तीसगढ़ स्टेट कमेटी सदस्य : संतोष यादव व भगत उरांव.

-ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य : शंकर मुंडा

-बिहार स्टेट कमेटी सदस्य : जयप्रकाश यादव

-असम स्टेट कमेटी सदस्य : मुखिया जी

झारखंड के छह जोन में दी गयी जवाबदेही

-उत्तरी छोटानागपुर जोन : अंकित यादव, दक्षिणी छोटानागपुर जोन : अमृत होरो, दक्षिण कोयल शंख जोन : अजय यादव, पोड़ाहाट जोन : बोयदा पाहन, कोल्हान जोन : राम सिंह मुंडा, संथाल परगना जोन : विजय हांसदा.

झारखंड में जिलावार जोनल कमांडर

गुमला : अजय यादव, सिमडेगा : राम पाहन, लोहरदगा : राकेश उरांव, खूंटी : राजेश, पश्चिम सिंहभूम : लंबू, पूर्वी सिंहभूम : राम सिंह मुंडा, लातेहार : पंकज यादव, रामगढ़ : अशोक महतो, चतरा : कमलेश यादव, हजारीबाग : विजय यादव, कोडरमा : रंजीत यादव, पलामू : अभिजीत यादव, गढ़वा : विशाल यादव, बोकारो : किशोर महतो, धनबाद : विक्रमजीत मरांडी, गिरिडीह : बबलू महतो, दुमका : महेश मरांडी, देवघर : भूषण मुर्मू, साहिबगंज : उमेश यादव, जामताड़ा : हामिद अंसारी, गोड्डा : अमित यादव, पाकुड़ : आजाद खान और सरायकेला खरसांवा : सुमित सिंकू के अलावा रांची जोन केंद्रीय कमेटी देखेगी.

बिहार में इनको रीजनल कमेटी सदस्य बनाया गया

मगध जोन : विकास यादव, डेहरी ऑन सोन जोन : नवल यादव, रोहतास कैमूर जोन : अनिल यादव, पटना जोन : विजय यादव, मुंगेर जोन : भोला पासवान.

Also Read: रांची : तीन दिनों से कोकर, कांटाटोली समेत एक दर्जन इलाकों को नहीं मिला पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >