खलारी कोयलांचल व आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था. दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. लेकिन शाम करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी ओर कुछ ही देर की तेज बारिश के कारण खलारी क्षेत्र की मुख्य सड़कों से लेकर आवासीय कॉलोनियों की गलियों में जहां-तहां जलजमाव हो गया. सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शाम के समय अचानक हुई तेज बारिश के चलते बाजारों में भी खरीदारी करने आये लोग और राहगीर बारिश से बचने के लिए आसपास की दुकानों के शेड और किनारों पर शरण लेते नजर आये. ऐसे में शनिवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी है और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
13 खलारी02:-खलारी एफ टाइप जानकी मंदिर जाने वाले मार्ग में जमा पानी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.