Pairalimpic: राज्यपाल से मिले पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के खिलाड़ी

पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की.

रांची. पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान खिलाड़ियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि पिछले बीसीसीएल कप में दोनों ही वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता था. पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से खिलाड़ियों को जो आर्थिक सहयोग खेल विभाग को देना था, वह अभी तक नहीं दिया गया. इस अवसर पर एसोसािएशन की सचिव सरिता सिन्हा, अध्यक्ष कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अराधना सिन्हा व खिलाड़ी मुकेश कंचन, सनोज महतो व महिला उरांव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >