Job News : मारवाड़ी कॉलेज के 10 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

मारवाड़ी कॉलेज में डेवलपमेंट एसोसिएट के रूप में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डोमेन में 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन किया गया है.

रांची (वरीय संवाददाता). मारवाड़ी कॉलेज में डेवलपमेंट एसोसिएट के रूप में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डोमेन में 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों में सौरभ कुमार, रानी मेहता, शिवानी तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, अनामिका पांडे, खुर्रम अकबर, ऋषिका रंजन, शैली कुमारी, मुस्कान कुमारी शामिल हैं. विद्यार्थियों का ऑनलाइन टेस्ट 20 जुलाई और अलग-अलग राउंड का इंटरव्यू प्रोसेस 29 जुलाई 2024 को हुआ था. विद्यार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान साढ़े तीन से साढ़े चार लाख रुपये का पैकज दिया जायेगा. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है.

22 को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल और अनुदित फाउंडेशन द्वारा 22 नवंबर 2024 को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जायेगा. जिसमें यूजी और पीजी फाइनल इयर के विद्यार्थी भाग लेंगे. विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी 21 नवंबर 2024 को उपलब्ध करायी जायेगी. दिसंबर में भी कई कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं. जिसकी जानकारी कॉलेज वेबसाइट पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >