रांची के पिठोरिया पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के पिठोरिया थाना पुलिस को सफलता मिली है. लंबे समय से फरार दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

पिठोरिया से सुजीत कुमार केशरी की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के पिठोरिया में मंगलवार यानी 31 मार्च पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को बड़ी सफलता मिली है. इस लंबित मामलों को निपटाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है. 

हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिठोरिया थाना कांड संख्या 169/22 दिनांक 27 अक्टूबर 2022, धारा 302/34 भादवि के आरोपी ईदउल अंसारी (पिता – इनामुल अंसारी), ग्राम मदनपुर कोकदोरो, थाना पिठोरिया को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला एक मासूम बच्चे की हत्या जैसे गंभीर अपराध से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. 

दूसरे मामले में भी मिली सफलता

पिठोरिया थाना कांड संख्या 165/25 दिनांक 16 दिसंबर 2025, धारा 126(2)/115(2)/109/3(5) बीएनएस के आरोपी जब्बार अंसारी (उम्र 56 वर्ष, पिता – स्वर्गीय अफरुद्दीन अंसारी), ग्राम सांगा सियार टोली, थाना पिठोरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

जांच जारी, अभियान रहेगा जारी

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. इस पूरे मामले की अनुसंधान प्रक्रिया का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर संजय कुमार द्वारा किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >