पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 20 दिनों से बह रहा पानी

कोकर शिव मंदिर के समीप सप्लाइ पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से पिछले 20 दिनों से पानी बह रहा है.

रांची. कोकर शिव मंदिर के समीप सप्लाइ पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से पिछले 20 दिनों से पानी बह रहा है. हर दिन जब पानी छोड़ा जाता है, तो यहां पानी पूरे फ्लो के साथ बहने लगता है. इस पाइपलाइन केे क्षतिग्रस्त होने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा निगम के अभियंता से लेकर सिटी मैनेजर तक को दी गयी है. लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों की मानें तो अगर गुरुवार तक इस क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हुई, तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >