अलग-अलग हादसे में दो की मौत व एक घायल

गोविंदपुर, फतेहपुर डाड़ी पुल व बिरमकेल में हुई सड़क दुर्घटना

प्रतिनिधि, लापुंग.

प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी व एक व्यक्ति घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पहली सड़क दुर्घटना में परदेशी मिंज (22) पिता फागुआ उरांव पोला गांव निवासी घायल हो गया. परदेशी अपनी बाइक से गोविंदपुर से अपने पोला गांव लौट रहा था, इसी दौरान तेज गति के कारण असंतुलित होकर गिर गया. उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया. दूसरे हादसे में बिल्कन मुंडा (16) पिता बेड़गा मुंडा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत गयी. हादसा मंगलवार को दोपहर तीन बजे फतेहपुर डाड़ी पुल के पास की है. स्थानीय लोगों ने बिल्कन को अस्पताल पहुंचाया, इसके बाद चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को रिम्स रांची भेजा जायेगा. सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. तीसरा हादसा सोमवार की देर रात हुआ. जिसमें बली महली (88) पिता स्व सुखनाथ महली गांव दाड़हा बिरमकेल निवासी को पीछे से बाइक नंबर जेएच01इ5656 ने धक्का मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गयी. बाइक सवार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. सुखराम महली के शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. सूचना मिलने पर लापुंग पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची और बाइक को जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है.

गोविंदपुर, फतेहपुर डाड़ी पुल व बिरमकेल में हुई सड़क दुर्घटना

लापुंग फोटो. घायल परदेशी मिंज.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >