डायन-बिसाही के आरोप में महिला पर जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र के लाल भोंडा में डायन-बिसाही के आरोप को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, रातू.

थाना क्षेत्र के लाल भोंडा में डायन-बिसाही के आरोप को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता शावित्री देवी ने रातू थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शावित्री देवी पति छुन्न लाल सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल की सुबह करीब 5:30 बजे गांव के ही कुछ लोग उनके घर पहुंचे और बिना किसी कारण उन्हें घसीटते हुए अपने आंगन में ले गये. पीड़िता के अनुसार आरोपियों में सोनी देवी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, एकावती देवी, कालिंदी सिंह, पूनम देवी, संतोषी कुमारी व राजकुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे. सभी ने मिलकर उन्हें डायन-बिसाही कहकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया. घटना के दौरान जब पीड़िता की बहू अनुराधा सिंह उन्हें बचाने पहुंची, तो उसे से पीटा गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके गर्दन पर वार करने की कोशिश की, लेकिन बचाव में हाथ उठाने के कारण उनका हाथ कट गया. पीड़िता ने कहा कि डायन-बिसाही के आरोप में पहले भी उससे मारपीट की घटना हो चुकी है. लेकिन इस बार हमलावरों ने जान लेने की कोशिश की, जिससे वह भयभीत हैं. इसके बाद पीड़िता नेथाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. मामले को लेकर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >