अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांडर महाविद्यालय इकाई ने मंगलवार को कॉलेज के विभिन्न शैक्षणिक व आधारभूत समस्याओं को लेकर प्राचार्य केपी शाही को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
प्रतिनिधि, मांडर.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांडर महाविद्यालय इकाई ने मंगलवार को कॉलेज के विभिन्न शैक्षणिक व आधारभूत समस्याओं को लेकर प्राचार्य केपी शाही को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. अध्यक्ष शिवम हजाम के नेतृत्व में जिन विषयों में शिक्षक उपलब्ध हैं, उनकी समय पर कक्षाएं संचालित करने, 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने, जिन विषयों में शिक्षक नहीं हैं, वहां वैकल्पिक कक्षाओं की व्यवस्था करने, ड्रेस कोड लागू करने व बिना आईडी कार्ड के महाविद्यालय परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की पहल करने, परिसर में साफ-सफाई कराने, 15 दिनों के अंदर खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति करने, वाटर आरओ सिस्टम को स्थापित करने तथा परिसर में 10 करोड़ की लागत से बने एकेडमिक भवन की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग शामिल है. समस्याओं का 15 दिनों के अंदर निराकरण नहीं करने वा आंदोलन की चेतावनी दी गयी. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार सिंह, जिला छात्रा प्रमुख अनुपमा कुमारी, नगर सह मंत्री रोहित साहू, इकाई सह मंत्री रोशन ठाकुर, मीडिया प्रभारी अमन सिंह, प्रदेश शोध सह प्रमुख आदर्श प्रसाद, सुभाष प्रजापति शामिल थे.
मांडर 1, प्राचार्य को ज्ञापन देते अभाविप के कार्यकर्ता
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।