3 जनवरी 2025 को रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत झारखंड के 24 जिलों में पेट्रोल की कीमत

Petrol Price in Jharkhand Today 3 January 2025: झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत राज्य के सभी 24 जिलों में 3 जनवरी 2025 को पेट्रोल की कीमत जानने के लिए इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें.

Petrol Price in Jharkhand Today 3 January 2025 : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के भाव जारी कर दिए हैं. 3 जनवरी 2025 को झारखंड में किस भाव बिक रहा है पेट्रोल, अगर आपको जानना है, तो इस खबर को जरूर पढ़ें. आज झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल का भाव 98.05 रुपए प्रति लीटर है. रांची में पेट्रोल 19 पैसे महंगा हो गया है. कल रांची में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.86 रुपए प्रति लीटर था. झारखंड के सभी 24 जिलों में आज यानी 3 जनवरी 2025 को पेट्रोल की कीमत कितनी है, पूरी लिस्ट यहां देख लें.

झारखंड के किस जिले में क्या भाव बिक रहा है पेट्रोल

शहर का नामपेट्रोल की कीमत प्रति लीटर
बोकारो97.97 रुपए
चतरा99.22 रुपए
देवघर97.60 रुपए
धनबाद98.17 रुपए
दुमका97.98 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)98.64 रुपए
गढ़वा99.60 रुपए
गिरिडीह98.67 रुपए
गोड्डा98.33 रुपए
गुमला98.36 रुपए
हजारीबाग99.27 रुपए
जामताड़ा98.19 रुपए
खूंटी97.78 रुपए
कोडरमा98.70 रुपए
लातेहार99.10 रुपए
लोहरदगा98.75 रुपए
पाकुड़98.74 रुपए
पलामू99.44 रुपए
रामगढ़98.42 रुपए
रांची98.05 रुपए
साहिबगंज99.30 रुपए
सरायकेला-खरसावां98.08 रुपए
सिमडेगा98.86 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)98.32 रुपए
स्रोत : goodreturns.in

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत?|Mechanism Used to Determine the Petrol Price in Jharkhand

भारत ने पेट्रोल का भाव तय करने के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक अपनाया है. विश्व के विकसित देशों में भी इसी तकनीक से ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं. जिन देशों में इस तरीके से फ्यूल की कीमतें तय की जातीं हैं, वहां हर दिन पेट्रोल के भाव बदलते रहते हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने पर बाजार में ईंधन (पेट्रोल) के भाव कम होते हैं और कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर ईंधन के भाव बढ़ जाते हैं. पेट्रोल की बढ़ी या घटी हुई कीमतें सुबह 6 बजे से प्रभावी होतीं हैं. झारखंड में कुछ ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां डिस्प्ले बोर्ड पर स्वत: कीमतें बदल जातीं हैं. वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को हर दिन कीमत बदलनी पड़ती है.

एलपीजी सिलेंडर की आज की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में आज सबसे महंगा पेट्रोल कहां मिल रहा है?

झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में आज पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है. इन दोनों जिलों में एक लीटर पेट्रोल का भाव 99.60 रुपए है.

झारखंड में आज सबसे सस्ता पेट्रोल कहां है?

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी में आज एक लीटर पेट्रोल 97.60 रुपए में मिल रहा है. यह झारखंड में सबसे सस्ता है. यानी झारखंड में आज सबसे सस्ता पेट्रोल देवघर में बिक रहा है.

झारखंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज क्या है?

झारखंड के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल के भाव अलग-अलग हैं. सबसे सस्ता पेट्रोल खूंटी में बिक रहा है, तो पलामू और गढ़वा में पेट्रोल के भाव सबसे अधिक हैं. देवघर में एक लीटर पेट्रोल 97.60 रुपए में मिल रहा है, तो पलामू और गढ़वा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.60 रुपए प्रति लीटर है. राजधानी रांची में एक लीटर पेट्रोल का मूल्य 98.05 रुपए है.

डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक के बारे में जानें|Features of Dynamic Fuel Pricing Technique

  • ईंधन की कीमतें दैनिक आधार पर (प्रतिदिन) तय होतीं हैं. यानी हर दिन ईंधन की कीमत बदल जाती है.
  • ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस के आधार पर ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं.
  • उपभोक्ताओं को बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • डीजल और तेल कंपनियां आसानी से वर्किंग कैपिटल को मैनेज कर सकतीं हैं.
  • भारत के खुदरा तेल बाजार को वैश्विक तेल बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • इस व्यवस्था को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टॉक मैनेजमेंट प्रिंसिपल कहा जाता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करने का क्या है आधार?

पेट्रोल की कीमत तय करते वक्त कई बातों को ध्यान में रखा जाता है. रुपया-डॉलर विनिमय दर (Rupee-Dollar Conversion Rate), लॉजिस्टिक्स, ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइसेज, ईंधन की डिमांड और सप्लाई समेत कई ऐसे विषयों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल की कीमत तय होती है.

इसे भी पढ़ें

3 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >