लोगों ने पिकनिक स्पॉटों व पार्क में की मस्ती

सिल्ली-मुरी आसपास क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष 2026 हर्षोल्लास से मनाया गया.

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सिल्ली-मुरी आसपास क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष 2026 हर्षोल्लास से मनाया गया. बुधवार को रात 12 बजते ही लोगों ने पटाखे जलाकर नववर्ष का स्वागत किया. वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों, सहकर्मी सहित पड़ोसियों को नये साल की शुभकामनाएं दी. लोगों ने गुरुवार को नववर्ष को लेकर मंदिरों में पूजा करके भगवान से सुख व समृद्धि की कामना की. इधर, नव वर्ष पर इलाके में सुबह से ही मांस, मछली व मुर्गा के दुकानों में काफी भीड़ देखी गयी. सिल्ली के हिरण पार्क, ऑडियो विजुअल पार्क, सिल्ली स्टेडियम व मुरी के टुंगरी पार्क समेत आसपास के नदी किनारे पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की भीड़ रही. स्वर्णरेखा नदी, उरांव गाढ़ा नदी, हिरण पार्क के समीप स्थित तालाब किनारे समेत आसपास के पिकनिक स्थलों पर भी दिन भर पिकनिक के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी. कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने क्षेत्र के बाहर भी गये. क्षेत्र के विभिन्न पार्कों व पिकनिक स्पॉट पर सिल्ली थाना व मुरी ओपी के पुलिस पदाधिकारी सदल बल दिन भर गश्त करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >