पीडीएस दुकानदारों को मिला प्रशिक्षण
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पीडीएस दुकानदारों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
चान्हो.
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पीडीएस दुकानदारों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये नये फोर जी इ-पॉश मशीन के ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. जिले से आये विजन टेक के इंजीनियर गौतम कुमार ने दुकानदारों से इ-पॉश मशीन के संचालन में आ रही समस्या की जानकारी ली और उन्हें डेमो के साथ विस्तार से उसके ऑपरेटिंग सिस्टम से अवगत कराया. चान्हो प्रखंड पीडीएस डीलर संघ का चुनाव भी किया गया. जिसमें अशेश्वर शाही को अध्यक्ष, शशि साहू को सचिव व मंजू सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर बीएसओ जयदेव कुमार गौरव, तनवीर आलम, नवल किशोर पौराणिक, मनोहर साहू, टूना भगत, अब्दुल हलीम, रामस्वरूप साहू, आसिफ नवाज, उर्मिला देवी, रामकुमार साहू, सुखदेव उरांव, श्रीकांत सिंह, दिनेश साहू, पंकज सिंह, विजय साहू, बैजनाथ महतो, संजय दास सहित अन्य मौजूद थे.
चान्हो 1, प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पीडीएस दुकानदार.B