JSSC-CGL पेपर लीक: अभय तिवारी की पत्नी-भाई की जमानत पर फैसला टला, 15 सितंबर को सुनवाई

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में एक नया मोड़ आया है. अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 सितंबर को होगी. जानिए इस मामले में अब तक क्या हुआ है.

रांची. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सोमवार को जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस की गयी, जबकि अभियोजन ने जवाब के लिए समय मांगा.

अदालत ने अभियोजन को एक दिन का समय देते हुए जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की है.

19 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

सुषमा कुमारी और अक्षय कुमार तिवारी को सीआइडी की टीम ने 19 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था. दोनों तब से जेल में हैं. मामले में अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen Kumar Munda

प्रवीण कुमार मुंडा प्रभात खबर में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता में उनका करीब 23 सालों का अनुभव है. वे 2003 में प्रभात खबर से जुड़े थे. वे झारखंड के आदिवासी समुदाय के भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति सहित जीवन के अन्य पहलुओं की खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा झारखंड के मिशनरी संस्थाओं की रिपोर्टिंग का भी सालों का अनुभव है. कई मंचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.साल 2021 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (मुख्यमंत्री कार्यालय) में एक साल तक काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >