पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग चार-पांच अप्रैल को
भाजपा खलारी मंडल की बैठक शुक्रवार को डकरा वीआइपी क्लब में अनिल गंझू की अध्यक्षता में हुई.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
डकरा.
भाजपा खलारी मंडल की बैठक शुक्रवार को डकरा वीआइपी क्लब में अनिल गंझू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मंडल स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं उपस्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से चार व पांच अप्रैल को मंडल में दो दिवसीय (आवासीय) प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, विपक्ष द्वारा रचित देश विरोधी षड़यंत्रों को उजागर करने, अपना बूथ एवं शक्तिकेंद्र को मजबूत करने के विषय पर काम करने की बात कही गयी. संचालन कार्तिक पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन रतनलाल ने किया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, सरस्वती देवी, फूलेश्वर महतो, श्याम सुंदर सिंह, भरत रजक, शशि साहू, अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह, आनंद कुमार सिंह, चतुर्गुण भुईयां, शैलेन्द्र शर्मा, विकास दुबे, आनंद सिंह, रामसूरत यादव, राजू गुप्ता, कमलेश महतो, अजीत पांडे, रामबली चौहान, अनिल तुरी, ममता केसरी, सरिता सिंह, नीरा देवी, रवींद्र मुंडा, दिलीप पासवान आदि मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।