Pahalgam Attack: माता-पिता को वैष्णो देवी दर्शन कराने की मनीष रंजन की इच्छा रह गई अधूरी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Pahalgram Terror Attack: मनीष रंजन छुट्टी से लौटने के बाद माता पिता को वैष्णो देवी ले जाने की योजना बनाया था. ये बातें उनका शव लेने रांची एयरपोर्ट पहुंचा उसके एक दोस्त ने बतायी है.

Pahalgam Terror Attack, रांची : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन (Manish Ranjan) के एक मित्र ने बताया कि इस छुट्टी से लौटने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए ले जाने की योजना बनाई थी. मनीष रंजन का पार्थिव शरीर लेने के लिए गुरुवार को रांची हवाई अड्डे पर मौजूद संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वह एक मेधावी छात्र था.

आईबी अफसर मनीष रंजन के पिता प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर

संजीव कुमार गुप्ता ने बताया, ‘‘आईबी अफसर रंजन के पिता हाल ही में झालदा स्थित हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उसने इस छुट्टी के बाद अपने माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने की योजना बनाई थी.’’रंजन हैदराबाद में आईबी के ‘सेक्शन ऑफिसर’ के पद पर तैनात थे और पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में उनके साथ ही 26 लोग मारे गए.

Also Read: झारखंड में दिखने लगा पहलगाम हमले का असर, कश्मीर और लद्दाख की ट्रिप कैंसिल, ट्रैवल इंड्रस्ट्री का धंधा पड़ा मंदा

मनीष रंजन के मित्र ने कहा- धर्म के कारण निर्दोषों को मार दिया गया बेरहमी से

मनीष रंजन के पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाने के लिए रांची हवाई अड्डे पर आए उनके एक अन्य मित्र आदित्य शर्मा ने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी घटना घटेगी. लोग कहते हैं कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन निर्दोष लोगों को उनके धर्म के कारण बेरहमी से मार दिया गया’’.

बाबूलाल मरांडी ने भी दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मनीष रंजन को श्रद्धांजलि दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धर्म के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या करना क्षमा योग्य नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएगी. हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को भी नहीं बख्शा जाएगा.’’

Also Read: तीन भाइयों में सबसे बड़े थे मनीष रंजन, कश्मीर हमले में जान गंवाने वाले IB अफसर की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >