झारखंड निकाय चुनाव: रांची की अनारक्षित सीटों पर आदिवासियों का जलवा, विरोधियों को कर दी चारो खाने चित्त

Jharkhand Municipal Election Result: रांची नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है. अनारक्षित (General) सीटों पर आदिवासी प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत ने साबित कर दिया है कि रांची की राजनीति का मिजाज बदल चुका है. जानिए कैसे विरोधियों को पछाड़कर आदिवासी उम्मीदवारों ने लहराया जीत का परचम.

Jharkhand Municipal Election Result, रांची (मनोज लाल): रांची नगर निगम के पार्षद चुनाव में अनारक्षित सीटों पर भी आदिवासी महिलाओं और पुरुषों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य यानी अनारक्षित सीटों पर भी कई आदिवासी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. रांची में कुल 27 अनारक्षित सीटें हैं, जिनमें अनारक्षित महिला और अन्य वर्ग की सीटें शामिल हैं. इनमें 13 सीटें अनारक्षित महिला वर्ग की हैं. इन 13 सीटों में से पांच पर आदिवासी महिलाओं ने जीत हासिल की है.

सामान्य वर्ग के लिए थी यह सीट

ये सीटें सामान्य वर्ग के लिए खुली थीं, जहां अन्य वर्ग के उम्मीदवार भी मैदान में थे, लेकिन इसके बावजूद आदिवासी महिलाओं ने अपनी जीत दर्ज करायी. वहीं 14 सीटें अनारक्षित अन्य वर्ग की हैं, जहां से कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है. इन सीटों में से चार पर अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इस तरह कुल मिलाकर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक सीटें अपने नाम की हैं.

Also Read: देवघर में मां-बेटे की जोड़ी ने विरोधियों को किया पस्त, रवि राउत बने मेयर तो माता बनीं वार्ड पार्षद

कई वार्डों में कांटे की टक्कर

कई वार्डों में मुकाबला काफी कांटे का रहा. वार्ड 33 में कड़ी टक्कर के बीच पुष्पा टोप्पो एक बार फिर अपनी सीट बचाने में सफल रहीं. वहीं वार्ड 34 से अजीत कच्छप ने पहली बार जीत हासिल की. इससे पहले इस वार्ड से सामान्य वर्ग के विनोद सिंह पार्षद थे, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

वार्डवार विजयी प्रत्याशी

अनारक्षित महिला

  • वार्ड 03 बसंती लकड़ा
  • वार्ड 06 मोनिका लकड़ा
  • वार्ड 08 किरण खलखो
  • वार्ड 33 पुष्पा टोप्पो
  • वार्ड 50-सुनीता तिग्गा

अनारक्षित अन्य

  • वार्ड 04 अमित मुंडा
  • वार्ड 24 विजय कच्छप
  • वार्ड 34 अजीत भगत
  • वार्ड 48 अमित मिंज

Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: संताल परगना में कहीं ‘कमल’ तो कहीं ‘तीर’ बेअसर, निर्दलीयों का जादू सिर चढ़ कर बोला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >