सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

कर्रा-लोधमा मुख्य मार्ग में पुल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं दो घायल हो गये.

खूंटी.

कर्रा-लोधमा मुख्य मार्ग में पुल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं दो घायल हो गये. मृतक की पहचान बंधन देवी के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में बाइक चालक विक्रम लोहरा और रीटा कच्छप शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार तीनों रांची के बेड़ो प्रखंड के नारो और कुर्गी गांव निवासी एक ही मोटरसाइकिल से सोनमेर मंदिर पूजा करने आये थे. वापसी के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके बाद तीनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए कर्रा सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में बंधन देवी की मौत हो गयी. वहीं रीटा कच्छप और विक्रम लोहरा का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >