सड़क दुर्घटना में एक की मौत

लापुंग-बेड़ो मुख्य पथ ग्लोबल स्कूल चटकपुर मोड़ के पास रविवार को शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी

लापुंग.

लापुंग-बेड़ो मुख्य पथ ग्लोबल स्कूल चटकपुर मोड़ के पास रविवार को शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोपाल भगत (35) पिता रतिया भगत के रूप में की गयी. गोपाल लापुंग से अरमा लटदाग लौट रहा था, इसी क्रम में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिर गया. थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने उसे हॉस्पिटल लाया, जहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. हादसे में बाइक सवार ग्लोबल स्कूल के गेट से जा टकराया. जिससे युवक को छाती व सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को थाना ले आयी है. शव को सोमवार को रिम्स रांची भेजा जायेगा.

सड़क दुर्घटना में मासूम सहित कई घायल

कांके.

पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया-पतरातू मार्ग स्थित राढ़हा पुल के समीप रविवार शाम लगभग छह बजे ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार ऑटो संख्या जेएच 01 सीएस 6631 पतरातू से पिठोरिया की ओर आ रही थी. अचानक संतुलन बिगड़ने से ऑटो मोड़ पर पलट गयी. जिसमें 13 वर्षीय बच्ची का पैर टूट गया. वहीं अन्य ऑटो सवार घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >