Ranchi news : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ ओम बिरला का स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला बिरसा चौक पहुंचे.

रांची.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को पहली बार झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो सहित भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ ओम बिरला का स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला बिरसा चौक पहुंचे. यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि यह धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन व आदिवासियों की संस्कृति को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है. उन्होंने कहा कि झारखंड जनजातीय समुदाय की प्रगति के साथ विकास की ओर भी आगे बढ़ रहा है. बिरसा मुंडा की यह धरती हम लोगों के लिए प्रेरणा है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे राजभवन, किया गया स्वागत

रांची.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को राजभवन पहुंचे. इस मौके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >