Om Birla Jharkhand Visit: रांची पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

om birla reached ranchi

Om Birla Jharkhand Visit: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रांची पहुंच चुके हैं. यहां वे रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. लोकसभा अध्यक्ष रात्रि विश्राम के लिए रांची स्थित राजभवन में ठहरेंगे.

Om Birla Jharkhand Visit: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रांची पहुंच गये हैं. झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलकर वे सीधे बिरसा चौक पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष राजभवन चले गये.

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ ओम बिरला

विभिन्न कार्यक्रमों का बनेंगे हिस्सा

बता दें कि ओम बिरला आज रांची और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे. इस दौरान वे रांची में विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही जमशेदपुर में ओम बिरला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगे. वे विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर भी जायेंगे ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फैसी (Fasy) सभागार में दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे. वे दोपहर 3:15 बजे के करीब जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से रांची वापस लौटेंगे. यहां ओम बिरला डंगराटोली के स्वर्णभूमि सभागार में शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे.

इसे भी पढ़ें

Naxalbari Week Alert: झारखंड में नक्सलबाड़ी लड़ाई सप्ताह पर अलर्ट, एटीएस को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Shravani Mela: ‘बोल बम’ की गूंज और आस्था का सैलाब, जानिये देवघर में क्यों लगता है भव्य श्रावणी मेला

Amrit Bharat Station: रांची डिवीजन के 15 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा लुक, यात्रियों को मिलेगी ये आधुनिक सुविधायें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >