NUSRL में 200MW के सोलर प्लांट का उद्घाटन, चीफ जस्टिस बोले- कानूनी शोध और विशेषज्ञता है अहम

NUSRL Ranchi Foundation Day Celebration : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची का 16वां स्थापना दिवस शनिवार 26 अप्रैल को मनाया गया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी परिसर में 200 मेगावाट के नये सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य अतिथि चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने कहा कि विश्वविद्यालय सामाजिक जिम्मेदारी और कानूनी सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

NUSRL Ranchi Foundation Day| नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची के 16वें स्थापना दिवस पर परिसर में 200 मेगावाट के नये सोलर प्लांट का उद्घाटन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने कहा कि विश्वविद्यालय सामाजिक जिम्मेदारी और कानूनी सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि कानूनी शोध और विशेषज्ञता का आज के समय में विशेष महत्व है. एनयूएसआरएल इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है. समारोह के दौरान विश्वविद्यालय में 200 मेगावाट के नये सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन हुआ, जिससे यूनिवर्सिटी में बिजली उत्पादन की कुल क्षमता 300 मेगावाट हो गयी है. परिसर में एक नया पावर हाउस भी शुरू हो गया है.

सादगीपूर्ण तरीके से मना एनयूएसआरएल का स्थापना दिवस

एनयूएसआरएल का 16वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं कुलाधिपति जसट्सि एमएस रामचंद्र राव थे. विशेष अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री उपस्थित थे. इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के कई जज, वकील, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड और सरला बिरला यूनिवर्सिटी समेत झारखंड के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

एनआईआरएफ रैंकिंग में हुआ है सुधार – डॉ अशोक आर पाटील

कुलपति प्रो (डॉ) अशोक आर पाटील ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की NIRF रैंकिंग में सुधार हुआ है और यह शीर्ष 10 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में शामिल होने की ओर अग्रसर है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महाधिवक्ता बोले- जिला एवं सत्र न्यायालयों की ओर से छात्रों को प्रेरित करें

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने छात्रों को जिला एवं सत्र न्यायालयों की ओर भी प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने विश्वविद्यालय के आरंभिक दिनों की स्मृतियों को साझा करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की.

35 छात्र और 13 टीमों को किया गया सम्मानित

कैथोलिक चर्च के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन की वजह से घोषित राजकीय शोक के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये गये. समारोह भी सादगीपूर्ण रहे. एनयूएसआरएल और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 35 छात्र और 13 टीमों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. 15 छात्रों को मेरिट और खेल छात्रवृत्ति दी गयी. 10 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया. असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ जीसु केतन पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

इसे भी पढ़ें

140 पेटी नकली शराब के साथ 4 गिरप्तार, रामगढ़ से हजारीबाग जा रहा था सफेद पिकअप

VIDEO: रांची-पटना हाई-वे पर सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >