Lok Sabha Chunav 2024: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी, 57.73 लाख लोग करेंगे वोट

Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड की 3 लोकसभा सीटों हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. 29 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.

Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड की 3 लोकसभा सीट पर आम चुनाव 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. शुक्रवार (26 अप्रैल) को मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय से इसकी अधिसूचना जारी हुई. इसके साथ ही चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कालीचरण सिंह ने किया नामांकन

नामांकन के पहले दिन चतरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने अपना परचा दाखिल किया. उनके नामांकन में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा सीट से किया नामांकन. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड की 3 लोकसभा सीट पर 20 मई को होगा मतदान

झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है. इसके लिए उम्मीदवार 3 मई 2024 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 4 मई 2024 को होगी और 6 मई 2024 तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी.

चतरा संसदीय सीट के लिए 3 जिलों के वोटर करते हैं मतदान

बता दें कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में 3 जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं. इस जिले में चतरा के अलावा पलामू और लातेहार जिले के वोटर भी मतदान करते हैं. इस संसदीय सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें हैं, जिनके नाम सिमरिया, चतरा, मनिका, लातेहार और पांकी हैं.

कोडरमा सीट पर कोडरमा और गिरिडीह के वोटर भी करते हैं वोट

कोडरमा लोकसभा सीट की बात करें, तो गिरिडीह जिले का बड़ा हिस्सा कोडरमा का सांसद चुनता है. कोडरमा और हजारीबाग के कुछ हिस्से भी इस संसदीय क्षेत्र में आते हैं. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र कोडरमा, बरकट्ठा, धनवार, बगोदर, जमुआ और गांडेय आते हैं.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में आतीं हैं ये 5 विधानसभा सीटें

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इस संसदीय सीट के लिए बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हजारीबाग का सांसद चुनते हैं. इस संसदीय क्षेत्र में हजारीबाग जिले के साथ-साथ रामगढ़ के मतदाता भी मतदान करते हैं.

किस पार्टी ने किसको बनाया है अपना उम्मीदवार

क्रम सं.लोकसभा सीट का नामNDA उम्मीदवार का नामI.N.D.I.A. उम्मीदवार का नाम
1.चतराकालीचरण सिंहकेएन त्रिपाठी
2.कोडरमाअन्नपूर्णा देवीविनोद सिंह
3.हजारीबागमनीष जायसवालजेपी भाई पटेल

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में कितने मतदाता हैं?

क्रम संलोकसभा सीटपुरुष वोटरमहिला वोटरअन्य वोटरकुल वोटर
1.चतरा8,52,4908,17,314216,69,806
2.कोडरमा11,30,01910,54,0752221,84,116
3.हजारीबाग9,86,9919,31,7693119,18,791

गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी है. गांडेय में 20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही उपचुनाव कराए जाएंगे. गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. उन्हें कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ भाकपा माले का भी समर्थन प्राप्त है. भाजपा ने उनके खिलाफ दिलीप वर्मा को उतारा है. माना जा रहा है कि कल्पना सोरेन और दिलीप वर्मा के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा.

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कितन‍े पुरुष और महिला मतदाता?

क्रम संपुरुष वोटरमहिला वोटरअन्य वोटरकुल वोटर
1.1,63,5601,51,47003,15,030

Also Read : झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Also Read : Lok Sabha Chunav: झारखंड में सबसे पहले कहां होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, यहां जानें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >