झारखंड के लिए नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान- पलामू में NH-39 बनेगा फोर लेन, खर्च होंगे 1390.77 करोड़ रुपये

गडकरी ने कहा है कि इसके लिए सरकार 1390.77 करोड़ रुपये खर्च करेगी. सरकार ने इस योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इस राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद सांखा, सुपवा, पड़वा, मेदिनीनगर, चियांकी, हिरसा, पोलपोल और भोगू में सड़क फोर लेन हो जायेगी.

झारखंड (Jharkhand News Today) के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बड़ा ऐलान किया है. सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि झारखंड राज्य के पलामू जिले (Palamau District) में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-39) को विकसित किया जायेगा. इसके तहत पलामू जिला में भोगू गांव से सांखा, गढ़वा रोड को फोर लेन बनाया जायेगा. भोगू गांव से सांखा तक की दूरी करीब 49 किलोमीटर है.

इन इलाकों से गुजरता है एनएच-39

नितिन गडकरी ने कहा है कि इसके लिए सरकार 1390.77 करोड़ रुपये खर्च करेगी. सरकार ने इस योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इस राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद सांखा, सुपवा, पड़वा, मेदिनीनगर, चियांकी, हिरसा, पोलपोल और भोगू में सड़क फोर लेन हो जायेगी. इससे इन इलाकों के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को भी फायदा होगा.

Also Read: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने झारखंड के राजगंज बाईपास की खूबसूरत तस्वीर की शेयर, कहा-ये नया भारत है

869 किलोमीटर लंबा है एनएच-39

बता दें कि एनएच-39 की कुल लंबाई 869 किलोमीटर है, जो मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश होते हुए झारखंड तक जाती है. यह एनएच मध्यप्रदेश के झांसी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उत्तर प्रदेश के रेनुकूट, शक्तिनगर और झारखंड के गढ़वा, डाल्टनगंज, लातेहार, चंदवा, चान्हो, मांडर और रातु होते हुए रांची तक पहुंचती है.

नितिन गडकरी ने किया रोड कांग्रेस की प्रदर्शनी का उद्घाटन

नितिन गडकरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड कांग्रेस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जेनरल वीके सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे. यूपी के सीएम और राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने श्री गडकरी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

बिहार-यूपी सीमा पर भी होगा 4 लेन हाई-वे का निर्माण

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में NH-31 के गाजीपुर-बलिया-यूपी/बिहार राज्य सीमा (ग्रीनफील्ड) खंड (पैकेज- I) के हृदयपुर से शाहपुर खंड के 4-लेन हाई-वे निर्माण को भी स्वीकृति देने की जानकारी ट्वीट के जरिये दी. उन्होंने कहा कि इस निर्माण पर 1706.471 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >