रांची. भारतीय कृषि व उच्चतर संस्थान (निसा) का 103वां स्थापना दिवस मनाया गया. संस्थान की स्थापना वर्ष 1924 में की गयी थी. कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (कृषि विस्तार व कृषि अभियांत्रिकी) डॉ राजबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. परिषद के सहायक महानिदेशक (प्रक्षेत्र अभियांत्रिकी) डॉ केपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से जुड़े.
निसा के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने संस्थान की उपलब्धियों और सफलताओं की जानकारी दी. मुख्य अतिथि डॉ राजबीर सिंह ने परिषद के विभिन्न संस्थानों और वैज्ञानिकों के बीच बेहतर समन्वय विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों को साझा करने के प्रयासों पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया.
शोध कार्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
विशिष्ट अतिथि डॉ केपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शोध कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों को अनुसंधान गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही.
हिंदी पखवाड़ा के विजेता सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इसके अलावा संस्थान की गृह पत्रिका ‘लाक्षा 2026’ का विमोचन किया गया.
मौके पर डॉ मुहम्मद फहीम अंसारी और डॉ देबबंद्या महापात्रा समेत अन्य मौजूद थे.
