बूटी में शव रख कर एनएच की जाम

सड़क हादसे में बुधवार की रात 10.15 बजे बूटी आनंद बिहार रोड नंबर तीन के निवासी रंजन कुमार की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये

प्रतिनिधि, मेसरा.

सड़क हादसे में बुधवार की रात 10.15 बजे बूटी आनंद बिहार रोड नंबर तीन के निवासी रंजन कुमार की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये. परिजनों व अन्य लोगों ने गुरुवार को रांची-हजारीबाग सड़क में गुमला पेट्रोल पंप के पास रंजन का शव रख कर दोपहर के 2.40 बजे से लेकर 5.15 बजे तक सड़क जाम कर दी. परिजन मुआवजा की मांग पर अड़े थे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गयी. सूचना पाकर बड़गाईं सीओ विजय कुमार दास, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने परिजनों व जामकर्ताओं को समझाने व आर्थिक मदद के बाद शव को हटा कर जाम खुलवाया. गौरतलब हो कि बुधवार की रात रंजन कुमार बाइक से शिवाजी चौक बूटी मोड़ से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में आगे चल रहे स्कूटी से बाइक टकरा गयी और वे सड़क पर गिर गये. जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. हालांकि वहां के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल रिम्स ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सड़क जाम करनेवाले लोग कांके विधायक सुरेश बैठा को बुलाने की मांग की. विधायक के रांची से बाहर होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के साथ वार्ता हुई. रंजन का एक छोटा बच्चा है. उनका परिवार किराये के मकान में बूटी में रहते हैं. वह मूल रूप से धनबाद के रहनेवाले थे.

दो घंटे अधिक समय तक दोनों तरफ फंसे रहे वाहनB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >