हेमंत सोरेन की बेल पर सुनवाई 1 मई को, ईडी ने कोर्ट से और समय मांगा

हेमंत सोरेन के उपर बड़गाई अंचल में 8.5 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई थी. हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज मंगलवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनाई हुई. इस मामले में ईडी ने पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है. कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 1 मई को रखी है.

क्या है मामला

आपको बता दें हेमंत सोरेन के उपर बड़गाई अंचल में 8.5 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई थी. हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. हेमंत सोरेन फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद हैं.

अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है

ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े इस मामले में अबतक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अफसर अली, भानुप्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, ठेकेदार बिपिन सिंह, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, मो सद्दाम, इरशाद शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >