हेमंत सोरेन के इडी कंप्लेन केस में अगली सुनवाई 18 को

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी के शिकायतवाद मामले में बुधवार को सीजेएम कृष्णा कांत मिश्रा की अदालत में सुनवाई हुई.

रांची. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी के शिकायतवाद मामले में बुधवार को सीजेएम कृष्णा कांत मिश्रा की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ. उसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि तय कर दी. लगातार समन के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर इडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन ने इडी के समन की अवहेलना की है. इडी ने शिकायतवाद में कहा है कि इडी की ओर से उन्हें दस समन भेजे गये थे, जिसमें वह केवल दो समन में हाजिर हुए. इसे किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी के समन की अवहेलना मानी जाये. ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी ने 19 फरवरी को शिकायतवाद दर्ज कराया था. उसी मामले में बुधवार को सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन को बड़गाईं अंचल क्षेत्र की साढ़े आठ एकड़ जमीन की अवैध खरीद और दाखिल-खारिज कराने के मामले में इडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. फिर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार जेल भेज दिया था. उस समय से वह जेल में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >