Naxal Attack : झारखंड में हो सकता है नक्सली हमला! अलर्ट जारी

Naxal Attack : माओवादियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू हो गया है. सुरक्षाबलों पर हमले की आशंका जताई गई है. आइजी अभियान और स्पेशल ब्रांच ने सरकार को अलर्ट किया है. आठ सितंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाया जायेगा.

Naxal Attack : भाकपा माओवादियों के नक्सलियों का पीएलजीए सप्ताह दो दिसंबर की रात्रि से शुरू हो गया है. इसे नक्सली आगामी आठ दिसंबर तक मनायेंगे. इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय आइजी अभियान और स्पेशल ब्रांच ने रिपोर्ट तैयार की है. इसके अनुसार इस दौरान नक्सलियों के द्वारा निर्माणाधीन, नवनिर्मित पोस्ट, पिकेट और कैंप को निशाना बनाया जा सकता है. नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में विध्वंसक कार्रवाई कर सकते हैं. इसके साथ ही वह नया प्रभाव क्षेत्र बना सकते हैं. पीएलजीए सप्ताह पर नक्सली नये कैडरों की भर्ती, सुरक्षा बलों पर विध्वंसक कार्रवाई करने के अलावा अपने कैडर को प्रशिक्षित कर सकते हैं. नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र में बैठक और सभा भी कर सकते हैं. इस दौरान नक्सलियों की स्नाइपर टीम या छोटे मारक दस्ता द्वारा भीड़- भाड़ वाले इलाके में हमला किया जा सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार नक्सली इस दौरान रेलवे, रेल ट्रैक, पुलिस के गश्ती वाहन, सुरक्षाबलों के कैंप, अंचल या प्रखंड कार्यालय के अलावा माइनिंग, कोल डंप आदि स्थानों पर हमला कर नुकसान पहुंचा सकते हैं. नक्सली पहले छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को ट्रैप करने के उद्देश्य से वहां बुलाते हैं और फिर उन पर हमला कर देते हैं. इससे बचाव के लिए भी निर्देश दिये गये हैं.

पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश

आइजी अभियान की ओर नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को विशेष रूप से निर्देश दिया है कि उक्त अवधि के दौरान पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा जाये. नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान लूज मूवमेंट नहीं हो. सड़क पर वाहनों के परिचालन के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहे. नक्सलियों और इनके समर्थक की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाये. इसके अलावा संवेदनशील स्थान, हाट, बाजार और भीड़- भाड़ वाले इलाके में विशेष रूप से सतर्कता और निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >