नगर कीर्तन से भागवत कथा आज से

श्रीमद भागवत कथा सह वैदिक सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को नगर संकीर्तन के साथ किया जायेगा.

सिल्ली. सिल्ली के छाता टांड़ में इस्कॉन अनुमोदित हरे कृष्ण नामहट्ट संघ सिल्ली-मुरी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सह वैदिक सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को नगर संकीर्तन के साथ किया जायेगा. यह अनुष्ठान आगामी 21 मार्च तक चलेगा. हरे कृष्ण नाम भट्ट संघ के बल्लभ निताई दास उर्फ बुद्ध देव कुशवाहा ने इसकी जानकारी देते हुए सभी को नगर संकीर्तन समेत इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में कीर्तन, श्रीमद भागवत कथा, वैदिक नाटिका एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में कथा वाचक इस्कॉन चौपाटी मुंबई के शिवराम दास ब्रह्मचारी, झारखंड एवं पुरुलिया और बांकुड़ा जिला नामहट्ट प्रचारक श्रीवास चरण दास ब्रह्मचारी इसके अलावे मायापुर के नित्यानंद किंकर दास ब्रह्मचारी, वृंदावन धाम के प्राण जीवन चैतन्य दास ब्रह्मचारी एवं विष्णु दास ब्रह्मचारी, रांची के गोविंद दास ब्रहचारी एवं विश्वरेता दास प्रभु शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >