भाजपा नेता ने शोकाकुल परिवार की सहायता की

बमने पंचायत के डुंडू निवासी ननकी देवी के श्राद्ध कर्म के लिए भाजपा नेता लालेश्वर महतो ने मदद की है.

पिपरवार. बमने पंचायत के डुंडू निवासी ननकी देवी के श्राद्ध कर्म के लिए भाजपा नेता लालेश्वर महतो ने मदद की है. जानकारी के अनुसार ननकी देवी काफी दिनो से बीमार थी. जिससे उसके परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी थी. सूचना मिलने पर लालेश्वर महतो ने अपने सहयोगी राजू गुप्ता के माध्यम से शोकाकुल परिवार को श्राद्ध के लिए खाद्य सामग्री भिजवाया और ढांढस बंधाया. इस दु:ख की घड़ी में राजू गुप्ता ने भविष्य में किसी तरह की परेशानी होने पर हर संभव मदद का भरोसा दिया. मौके पर कमलेश महतो, देवा महतो, चतुरनाथ महतो, कौलेश्वर महतो, जसवीर महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >