लॉ यूनिवर्सिटी रांची की बड़ी पहल: घर बैठे कर सकेंगे कॉरपोरेट और माइंस लॉ में डिप्लोमा, फीस मात्र 35 हजार रुपये

रांची लॉ यूनिवर्सिटी (NUSRL) ने छात्रों और पेशेवरों के लिए चार नए एक-वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा कोर्स शुरू किए हैं. यह हाइब्रिड मोड में होंगे और इनकी फीस मात्र 35,000 रुपये है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है.

रांची : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), कांके रांची ने छात्रों और पेशेवरों के लिए एक बड़ा अकादमिक अवसर प्रदान किया है. विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा चार नए एक-वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा रहे हैं. इन कोर्सों का संचालन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में किया जाएगा, जिससे कामकाजी पेशेवरों और दूर-दराज के छात्रों को सहूलियत होगी. इस एक-वर्षीय डिप्लोमा प्रोग्राम की कुल फीस 35,000 रुपये तय की गई है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) कर चुके अभ्यर्थी, लीगल प्रोफेशनल्स, एकेडेमिक्स और प्रैक्टिसनर इसमें दाखिला ले सकते हैं.

15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, 500 रुपये आवेदन शुल्क

इन डिप्लोमा प्रोग्राम्स में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है.

ये भी पढ़ें: माध्यमिक आचार्य परीक्षा: ‘User Does Not Exist’ शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, JSSC के IT विशेषज्ञ अगली सुनवाई में रहेंगे मौजूद

जानिए किन 4 विषयों में शुरू हो रहे हैं PG डिप्लोमा कोर्स

  • इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (IPR): यह कानून बौद्धिक संपदा (क्रिएशन) की सुरक्षा करता है और बिना अनुमति नकल या व्यावसायिक इस्तेमाल से रोकता है. इसके तहत पेटेंट (20 वर्षों के लिए), कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और ट्रेड सीक्रेट्स शामिल हैं.
  • कॉरपोरेट लॉ: यह कंपनियों, निगमों और व्यावसायिक संगठनों के गठन, संचालन, कानूनी अधिकारों और उनके आंतरिक व बाहरी संबंधों को नियंत्रित करने वाला कानून है.
  • माइंस एंड मिनरल लॉ: झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण कोर्स है, जो खानों और खनिजों के विकास, निष्कर्षण और विनिमय (Regulation) से जुड़े केंद्रीय कानूनों पर केंद्रित है.
  • चाइल्ड राइट एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन: यह कोर्स बाल अधिकारों, बच्चों को हर प्रकार के शोषण, हिंसा व उपेक्षा से बचाने और संकटग्रस्त बच्चों को कानूनी सहायता, देखभाल व पुनर्वास प्रदान करने से संबंधित है.

ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट पर शुल्क का प्रस्ताव कारोबारियों को मंजूर नहीं, अमित साहू बोले- वापस ले सरकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >