नरकोपी के मजदूर की बंगलुरु में छत से गिरकर मौत

काम के दौरान हुआ हादसा

बेड़ो. नरकोपी थाना क्षेत्र नरकोपी गांव निवासी बुदा उरांव (26) पिता-एतवा उरांव की बंगलुरु में बुधवार को काम करने के दौरान छत से गिर जाने से मौत हो गयी. मृतक के भाई गंगा उरांव के अनुसार वह और उसका भाई बंगलुरु में राजमिस्त्री का काम करते थे. बताया जाता है कि गंगा कुछ माह पहले गांव आया हुआ था. वहीं गांव के गुलका लोहरा जो साथ में काम करता, वह भी होली में बंगलुरु से गांव गया था. बुदा उरांव मेला मंगल नामक स्थान पर काम कर रहा था. इसी दौरान वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस शव थाना ले गयी. इसकी जानकारी ठेकेदार जोसेफ फ्रनांडिस ने परिजनों को दूरभाष पर दी. परिजनों नरकोपी थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान को घटना की जानकारी दी और शव लाने में मदद की गुहार लगायी. बताया जाता है कि शव को पोस्टमार्टम के बाद वहां रहनेवाली उसकी बहन को शव सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >