रांची : नामकुम के लाली गांव में गुस्साए ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर लगाया ‘नरक द्वार’ का बोर्ड

Namkum Bad Road Protest : रांची जिले के नामकुम के लाली गांव में जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने सड़क पर ‘नरक द्वार’ लिखकर गेट बनाया और बैनर लगाए.

नामकुम से  राजेश वर्मा की रिपोर्ट 

Namkum Bad Road Protest : जर्जर सड़क से परेशान लोगों को मरम्मती के लिए तरह तरह के विरोध प्रदर्शन करते देखा और सुना है. विरोध में कई बार लोगों को सड़क पर धान रोपी या सड़क जाम करते देखा गया है परंतु नामकुम प्रखंड के लाली गांव के ग्रामीणों ने सबसे हटकर विरोध प्रदर्शन का तरीका चुना. 

जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन 

ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को ‘नरक का द्वार’ का नाम देते हुए मुख्य सड़क पर बड़े गेट बनाया है. आधा दर्जन टोलों के ग्रामीण विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहें हैं. बनाएं गए बैनर में लिखा है नरक द्वार, सावधान , यह लाली का रास्ता है यमलोक की ओर जाता है. 

ग्रामीण परेशान, हादसे का खतरा बढ़ा 

दुर्घटना होने पर खुद की जिम्मेदारी होगी सरकार इसकी जिम्मेदारी नहीं लेंगी. ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो गया है जिससे आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है. हर दिन दुर्घटना होते रहता है. स्कूली बच्चों को जाने आने में और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत हो रहा है. कुली मिस्त्री करके जीवन यापन करने वाले दिहाड़ी मजदूर को जाने आने में दिक्कत हो रहा है.

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा

यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >