राजनीति नहीं, लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य : प्रो आदित्य साहू

कांके प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रो आदित्य प्रसाद साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार को समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया

प्रतिनिधि, कांके.

कांके प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने

प्रो आदित्य प्रसाद साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार को समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया. रांची जिला भाजपा व ग्रामीण जिला भाजपा ने प्रो आदित्य साहू का भव्य स्वागत किया. श्री साहू ने कहा कि रांची मेरी जन्मभूमि व कर्मभूमि है. मैं राजनीति नहीं, लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है. मैं बाल्य काल से ही राजनीति में हूं. तभी से निरंतर सेवा भाव से लोगों की सेवा कर रहा हूं. आज भी गांव में ही रहता हूं. मेरे पास पार्टी का कार्यकर्ता व कोई भी व्यक्ति मेरे दरवाजे मदद के लिये आता है, मैं सभी की समस्या का निदान कराने के लिए प्रयासरत रहता हूं. पूर्व विधायक समरीलाल ने कहा कि प्रो आदित्य साहू का ही देन है कि एक दलित को भाजपा में लेकर आये और इन्हीं की ही देन है कि मैं विधायक बना. वहीं भाजपा नेता कमलेश राम ने कहा कि आज विरोधी पार्टी भी कहने लगी हैं कि इस बार भाजपा ने सबसे ईमानदार व कर्मठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वहीं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, नरेंद्र महतो, देवेंद्र प्रकाश स्वामी, मनोज वाजपेयी, विनय सिंह, आरती सिंह, आरती कुजूर, सुषमा देवी, सरोज सिंह, रमाकांत महतो, जैलेंद्र कुमार ने अपनी बातें रखी. मौके पर प्रभात भूषण, सुदेश उरांव, सुकेश तिवारी, रीतेश तिवारी, इम्तियाज अहमद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

फोटो, माला पहना कर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता़B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >